Story summary
Pali Civic Polls 2026: पाली नगर निकायों व पंचायतीराज चुनाव को लेकर नगर निगम, नगर पालिका और जिला प्रमुख के आरक्षण की लॉटरी गुरुवार को निकाली गई। पाली नगर निगम में महिला महापौर बनेंगी। पिछले चुनाव में सभापति ओबीसी (महिला) लिए आरक्षित थी। इधर, पाली जिला प्रमुख की सीट अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए आरक्षित हुई।